Latest news
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM भगवंत मान ने महिलाओं को दिया राखी का तोहफा, किया ये एलान
Chief Minister Bhagwant Mann gave a big gift to the people of Jalandhar

CM भगवंत मान ने महिलाओं को दिया राखी का तोहफा, किया ये एलान

अमृतसर : पंजाब के CM भगवंत मान ने रक्षाबंधन के तोहफे के रुप में सूबे की महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया है। CM मान ने एलान किया है कि पंजाब में जल्द ही 6000 आंगनबाड़ी वर्कर्स की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा आगामी डेढ़ महीने में भर्ती की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान बाबा बकाला में रखड़ पुनेयां (रक्षा बंधन पूर्णिमा) कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब में भी माथा टेका।

उन्हों कहा यह नौकरियां उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेंगी, जो इसके काबिल होगी। न किसी जुगाड़ से न ही रिश्वत से काम होगा। न ही किसी सिफारिश से यह नौकरी मिलेगी। इसके आलावा मान ने कहा कि अगले सप्ताह 4300 नए पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 15 अगस्त को राज्य को मोहल्ला क्लीनिक का तोहफा दिया जाएगा। सीएम ने कहा कांग्रेस और अकाली-भाजपा की पिछली सरकारों ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। अब जनता के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा।

 


Leave a Reply