Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर सहोदय इंटर स्कूल हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता’ में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर सहोदय इंटर स्कूल हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता’ में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी के कुशल मार्गदर्शन में जालंधर सहोदय द्वारा ‘दयानंद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल’ जालंधर में आयोजित की गई ‘हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता’ में शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा हिताक्षी शर्मा (कक्षा छठी) ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए दूसरा स्थान प्राप्त करके शिव ज्योति पब्लिक स्कूल को गौरवान्वित किया। छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में हिताक्षी ने ‘जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी’ विषय के अंतर्गत अपनी शानदार प्रस्तुति दी तथा द्वितीय पुरस्कार पर अपने नाम की मोहर लगवाई। इस प्रतियोगिता में सी.बी.एस.ई से संबद्ध 37 स्कूलों ने भाग लिया।

● इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी ने तथा समस्त शिव ज्योति परिवार ने हिताक्षी शर्मा की इस उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

● छात्रा की इस उपलब्धि में श्रीमती ज्योति बाला व श्रीमती मंजीत कौर (मेंटर टीचर) एवं श्रीमती भावना सभ्रवाल (एक्टिविटी  इंचार्ज) ने विशेष भूमिका निभाते हुए उसका मार्गदर्शन किया।

● श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन ),डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती नीरु नैय्यर(प्रधानाचार्या)तथा श्रीमती प्रवीण सैली (उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विजेता छात्रा को बधाई देते हुए उके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

 


Leave a Reply