जालंधर : ● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी के कुशल मार्गदर्शन में पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेज़ी भाषा में अंतर्सदन ‘शो एंड टेल’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 35 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न वस्तुओं जैसे-ग्लोब,एम्बुलेंस,फ्रूट-वैन,रॉकेट,एटीएम कार्ड इत्यादि को प्रदर्शित किया व उनके बारे में जानकारी साँझा की। प्रधानाचार्या श्रीमती नीरु नैय्यर जी तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली जी ने प्रतिभागियों की प्रतिभा की प्रशंसा तथा विजेताओं को मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
● निर्णायक मण्डल :- श्रीमती सविता शर्मा श्रीमती मेघा कुमार ● गतिविधि प्रभारी :- श्रीमती वीनू अग्रवाल
● श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन ),डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति (मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती नीरु नैय्यर (प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती प्रवीण सैली (उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों, अभिभावकों,मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा की तथा प्रतिभागियों एवं विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।