Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री के रवैये से आहत VC के इस्तीफे के बाद इस्तीफों की लगी झड़ी
Hurt by the attitude of the Health Minister in Punjab, there was a flurry of resignations after the resignation of the VC

पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री के रवैये से आहत VC के इस्तीफे के बाद इस्तीफों की लगी झड़ी

चंडीगढ़ : खबर है कि स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शुक्रवार को फरीदकोट अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान वहां स्किन वार्ड में गद्दे फटे और जले हुए थे। यह देख मंत्री जौड़ामाजरा भड़क गए और उन्होंने इस पर अफसरों से जवाबतलबी की जगह वाइस चांसलर को उसमें लेटने को कहा। बता दे वाइस चांसलर थोड़े हिचकिचा रहे थे, तो मंत्री ने खुद हाथ से पकड़कर उन्हें लेटने को कहा। उस वक्त पूरा स्टाफ और मीडिया वहां मौजूद थी। इसके बाद इसका वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के रवैये पर बवाल हो गया है। बता दे गंदे-फटे गद्दे पर लिटाने से आहत बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने आधी रात को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने CM भगवंत मान को इस्तीफा भेज दिया।

आपको बता दे इसके बाद अमृतसर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव देवगन, मेडिकल सुपरिनटैंडैंट डॉ. केडी सिंह और VC के सेक्रेटरी ओपी चौधरी ने भी इस्तीफा दे दिया। हालांकि, उन्होंने इसकी वजह निजी कारण बताए हैं, लेकिन इसके पीछे मंत्री का रवैया ही बताया जा रहा है।

वहीँ IMA पंजाब ने VC के साथ हुई घटना पर दुख जताया है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. परमजीत मान ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री ने वीसी को बेड पर लेटने के लिए मजबूर कर उनका अपमान किया है। IMA ने स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल बिना शर्त माफी और इस्तीफे की मांग की है।

 


Leave a Reply