Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : ट्रक ने स्कूल बस को पीछे से मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत, कई घायल
Big news: Truck collided with school bus from behind, one child killed, many injured

बड़ी खबर : ट्रक ने स्कूल बस को पीछे से मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत, कई घायल

टांडा : खबर मिली है कि जालंधर-पठानकोट हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप दसूहा के पास शुक्रवार को एक स्कूल बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 1 बच्चे की मौत जबकि कई गंभीर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। जब टांडा से एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी बीच जब बस रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो जालंधर की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे से बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 9वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमन सैनी पुत्र प्रदीप सिंह निवासी लौधी चक्क टांडा के रूप में हुई है। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस में करीब 12 से 14 बच्चे, एक ड्राइवर और एक कंडक्टर सवार थे। इस घटना के बाद स्कूली बच्चों के अभिभावकों में दहशत का माहौल है। फिलहाल ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

 


Leave a Reply