Latest news
हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में IDP Education के एजैंटों का कारनामा उजागर
The exploits of the agents of IDP Education exposed in Punjab

पंजाब में IDP Education के एजैंटों का कारनामा उजागर

जालंधर /लुधियाना :पंजाब में IELTS पास करवाने के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस रैकेट में IDP Education का नाम सामने आया है। पता चला है कि विदेश भेजने के नाम पर IDP Education से जुड़े एजैंट 2 से 3 लाख रुपए लेकर IELTS पास करवाते रहे हैं। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा किया है।

जानकारी के मुताबिक लुधियाना में IELTS पास करवाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। आरोपी IELTS पास करवाने के लिए उम्मीदवारों से 2 से 3 लाख रुपए लेते थे। साहनेवाल पुलिस के अनुसार एक IELTS केंद्र का मालिक ही इस रैकेट का संचालन कर रहा था।

एक्जाम में देते थे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
बताया जा रहा है कि सेंटर का मालिक उम्मीदवारों को पैसे के लिए परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मुहैया करवा देता था और IELTS परीक्षा को हल करवा देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक इस पूरे खेल में IDP Education के एजैंट शामिल हैं।

पुलिस ने किया काबू
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोगा के ग्राम रोड निवासी दिलबाग सिंह, मोगा के ग्राम संगतपुरा निवासी हरसंगत सिंह और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। श्री मुक्तसर साहिब का निवासी मुख्य सरगना गुरभेज सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है। गुरभेज सिंह श्री मुक्तसर साहिब में मास्टर्स IELTS और इमिग्रेशन सेंटर चलाते हैं।

एडीसीपी सिटी 2 सुहैल कासिम मीर ने कहा कि साहनेवाल पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और 5 इलेक्ट्रॉनिक सिम डिवाइस, 7 ईयर ब्लूटूथ डिवाइस, 5 मोबाइल फोन, एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार, एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार बरामद की।

 


Leave a Reply