Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing श्री देवी तलाब मंदिर में फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 25 जुलाई से, 7 दिन में बनाएं जिंदगी खुशहाल
Free yoga and meditation workshop from February 6, learn the art of living a happy life in 7 days

श्री देवी तलाब मंदिर में फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप 25 जुलाई से, 7 दिन में बनाएं जिंदगी खुशहाल

98760-10094 पर काल या व्हाटसैप पर करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

जलांधर : श्री श्री ज्ञान विकास केन्द्र की तरफ से सात दिवसीय फ्री योगा व मैडिटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय श्री देवी तलाब मंदिर में 25 जुलाई से शुरू हो कर 7 दिन चलने वाली इस वर्कशॉप में साधकों को खुशहाल जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी। इस वर्कशॉप में चिंता व तनाव जो कि सभी बिमारीयों की जड़ है से शत-प्रतिशत मुक्ति, चिड़-चिड़ेपन व गुस्से पर काबू पाना, आलस्य से मुक्ति, कार्य क्षमता में वृद्धि, पति-पत्नी में चल रहे तनावों से मुक्ति के साथ न केवल शारीरिक बल्कि मन व बुद्दि तीनो प्रकार से तंदरुस्ती पाने के तरीके बताए जाएँगे। साथ ही हर समय प्रसन्न रहना व विद्याथीर्यों को कम समय में ज्यादा याद कर पाना और स्मरण शक्ति के तीव्र विकास के तरीके बताए जाएंगें।

ब्रह्मर्षि विशाल जी द्वारा रोजाना सुबह 4 बजे से 6 बजे तक करवाई जाने वाली इस वर्कशॉप में साधक फ्री रजिट्रेशन करवा कर हिस्सा ले सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए केन्द्र के मेनेजर मंजीत सिंह गर्चा ने बताया कि वर्कशॉप में आने वाले को अपने साथ कुछ भी लाने की आवश्यकता नहीं हैं। इस वर्कशॉप में आने वाले सभी पार्टीसिपेंटस की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए आप 98760-10094 पर काल या व्हाटसैप कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

 


Leave a Reply