Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing दुखद खबर : नहर से मिली कार में मिले एक ही परिवार के चार सदस्यों के गले-सड़े शव
Sad news: The rotten bodies of four members of the same family found in the car found from the canal

दुखद खबर : नहर से मिली कार में मिले एक ही परिवार के चार सदस्यों के गले-सड़े शव

फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट से दुखद खबर सामने आई है। यहां सरहिंद नहर से एक कार मिली है जिसमे एक ही परिवार के चार सदस्यों के गले-सड़े शव मिले है। मिली जानकारी अनुसार भरमजीत सिंह फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में काम करते थे। वे करीब डेढ़ महीना पहले अपनी पत्नी रूपिंदर कौर, बेटी मन्नतप्रीत कौर और बेटे राजदीप सिंह के साथ कार में अमृतसर श्री हरिमंदिर साहिब जाने के लिए निकले थे। लेकिन इसके बाद से पूरा परिवार लापता हो गया था। जिनकी आज गली सड़ी लाशें शुक्रवार को शहर से गुजरने वाली सरहिंद नहर से बरामद हुई है। बता दे नहर में पानी जल स्तर कम होने पर सुबह के समय राहगीरों ने कार देखी तो पुलिस को सूचित किया। कार को बाहर निकाले जाने के बाद कार में से परिवार के चारों सदस्यों की लाशें बरामद हो गई। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है। फिलहाल इस घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है।

 


Leave a Reply