Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के पूर्व पार्षद की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, मां वैष्णों देवी से माथा टेक कर वापस लौटते समय हुआ हादसा
Wife of former councilor of Jalandhar dies in road accident, accident happened while returning from mother Vaishno Devi

जालंधर के पूर्व पार्षद की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, मां वैष्णों देवी से माथा टेक कर वापस लौटते समय हुआ हादसा

जालंधर : जालंधर से दुखद खबर है कि जालंधर के पार्षद रहे कांग्रेस नेता कुलदीप मिंटू की पत्नी गुरविंदर कौर मिंटू की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है । मिली जानकारी अनुसार वह परिवार के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने गई थी। वहीँ वापसी में उनकी गाड़ी मुकेरियां के पास हादसे का शिकार हो गई , एक ट्रक ने उनकी गाडी को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है हादसे में उनकी एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं जबकि दूसरी बेटी की टांग टूट गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

बता दे हादसा देर रात पठानकोट-जालंधर हाईवे पर हुआ। वहीँ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी फॉरच्यूनर गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद फॉरच्यूनर गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई। वहीँ गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकराई और पीछे से ट्रक ने फिर से टक्कर मारी तो कार दो वाहनों के बीच में फंस गई।

मिली जानकारी अनुसार पूर्व पार्षद मिंटू की पत्नी अपने बेटे सुमित, दामाद औऱ बेटियों के साथ माथा टेकने के लिए मां वैष्णों देवी के दरबार में गई हुई थीं। वापस लौटते वक्त ये हादसा हो गया।

 


Leave a Reply