Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन
PM Narendra Modi inaugurates Bundelkhand Expressway

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश ( जालौन ) : खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने भाषण बुंदेली भाषा में शुरू करते हुए कहा- वेदव्यास की जन्मस्थली बुंदेलखंड, हमारी बाईसा लक्ष्मीबाई की धरती पे बेर-बेर आबे को अवसर मिलो, हमें बहुतइ प्रसन्नता भई। उन्होंने कहा बुंदेलखंड की एक और चुनौती को कम करने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए हम जल जीवन मिशन पर काम कर रहे हैं।

बता दे यह एक्सप्रेस-वे चित्रकूट जिले के भरतकूट क्षेत्र के पास गोंडा गांव में खत्म होगा। एक्सप्रेस-वे पर 3.75 मीटर चौड़ी सर्विस लेन है। इसके किनारे 7 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को बनाने में 14,850 करोड़ रुपए की लागत आई है। पहले चित्रकूट से कानपुर और फिर इटावा, आगरा के रास्ते दिल्ली जाना पड़ता था। इस सफर में 12 से 14 घंटे तक का वक्त लगता था। सफर की दूरी करीब 700 किलोमीटर थी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने के बाद अब ये दूरी सिर्फ 626 किलोमीटर रह जाएगी। यानी, अब यह सफर 6 से 7 घंटे में पूरा हो जाएगा।

इस अवसर पर PM ने यहां उड़ीसा के कलाकारों की बनाई झांकी भी देखी। इसके अलावा PM ने कहा, ‘यूरोप के कई देश ऐसे हैं, जहां पर पुराने किले देखने का पैटर्न है। यह बहुत बड़ा टूरिज्म सेक्टर बनता है। आज मैं योगी जी से कहूंगा यहां टूरिज्म सर्किट बनाएं। इससे दुनिया भर के लोग यहां आएं और किले देखें।’

वहीँ प्रधानमंत्री मोदी ने CM योगी की तारीफ करते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश के लोगों ने मिलकर CM योगी के नेतृत्व में UP की तस्वीर बदल दी है। यहां कानून व्यवस्था सुधरी है। कनेक्टिविटी भी बढ़ रही है।

 


Leave a Reply