Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing वाहन खरीदारों को नही लगाने पड़ेंगे आरटीए ऑफिस के चक्कर, डीलर के पास ही होगा गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, RC की होगी होम डिलीवरी
Chief Minister Bhagwant Mann gave a big gift to the people of Jalandhar

वाहन खरीदारों को नही लगाने पड़ेंगे आरटीए ऑफिस के चक्कर, डीलर के पास ही होगा गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, RC की होगी होम डिलीवरी

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने कहा है कि, उन्होंने पंजाब में अब ऐसी व्यवस्था कर दी है कि, वाहन खरीदारों को आरटीए (RTA) ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आप की सरकार ने इश्तिहार देकर बताया है कि, अब डीलर के पास ही नई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। साथ ही स्मार्ट RC की होम डिलीवरी होगी।

मान सरकार का नया ऐलान
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई वाली सरकार ने दावा किया है कि पंजाब में अब जिस डीलर से गाड़ी खरीदेंगे, वहीं गाड़ी की रजिस्ट्रेशन हो जाएगी। इसके बाद स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की होम डिलीवरी होगी। CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने यह सुविधा शुरू कर दी है। इससे लोगों को RC बनवाने के लिए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

मनपसंद नंबर भी चुन सकेंगे
सरकार के मुताबिक सभी डीलरों को नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन के अधिकार दे दिए गए हैं। लोग गाड़ी खरीदने के बाद उसका नंबर भी मौके पर ही चुन सकते हैं। डीलर स्तर पर ही गाड़ी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को मंजूरी मिलेगी। वहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) की अप्रूवल भी डीलर देंगे। इसके बाद लोग ई RC डाउनलोड कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

 


Leave a Reply