Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing उत्तराखंड के रामनगर में कार नाले में बह गई , 9 लोगों की हुई मौत
nine-people-died-all-were-trapped-in-the-car

उत्तराखंड के रामनगर में कार नाले में बह गई , 9 लोगों की हुई मौत

पटियाला : बड़ी खबर है कि उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में दर्दनाक हादसे हो गया , जिसमे 9 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पटियाला जिला के अलग-अलग इलाकों से संबंधित हैं और ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े बताये जा रहे है । मिली जानकारी अनुसार हादसे में ग्रुप की एक लड़की को बचा लिया गया। बताया जा रहा है ये हादसा उस समय हुआ जब पटियाला का ऑर्केस्ट्रा ग्रुप उत्तराखंड में मसूरी के पास एक कार्यक्रम की बुकिंग पर परफॉर्मेंस देकर लौट रहा था। बता दे कि गुरुवार रात हुई भारी बारिश का पानी सड़क पर आ गया था। वहीँ रामपुर के लिए वापसी के दौरान वाहन चालक नाले के बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा पाया। इस कारण ग्रुप की गाड़ी रामनगर ढेला गांव में नाले के तेज बहाव में बह गई। हादसे में सभी 10 लोग गाड़ी में ही फंसे रह गए। हालांकि एक युवती को बचा लिया गया है, जिसे रामनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद पंजाब में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 


Leave a Reply