Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब विधानसभा में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रस्ताव पारित, CM मान ने कही ये बात
Chief Minister Bhagwant Mann gave a big gift to the people of Jalandhar

पंजाब विधानसभा में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रस्ताव पारित, CM मान ने कही ये बात

चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान ने गुरुवार (30 जून) को विधानसभा में केंद्र की अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। पंजाब बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह प्रस्ताव पारित किया है। सीएम भगवंत मान ने बजट सत्र के दौरान कहा कि अग्निपथ योजना को फौरन वापस लिया जाना चाहिए।

सीएम भगवंत मान ने प्रस्ताव को पढ़ते हुए कहा, ”भारत सरकार की ओर से अग्निपथ योजना की एकतरफा घोषणा की वजह से देशभर में विरोध हुआ है। पंजाब में भी इस योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।”

हालांकि भाजपा के दो विधायक अश्विनी शर्मा और जंगी लाल महाजन ने प्रस्ताव का विरोध किया। प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए भगवंत मान ने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष अग्निपथ योजना का मुद्दा उठाएंगे। अग्निपथ का पुरजोर विरोध करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह योजना देश के युवाओं के खिलाफ है।

विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने मांग की कि अग्निपथ योजना को वापस लिया जाए।अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया और योजना को वापस लेने की मांग की है।


Leave a Reply