Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : पंजाब में गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत
Big news: Three children died due to drowning in the lake of Gurdwara Sahib in Punjab

बड़ी खबर : पंजाब में गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत

जलालाबाद : बड़ी खबर है कि जलालाबाद के गांव शेर मोहम्मद माहीगीर स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब के सरोवर में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। बता दे कि बुधवार को अमावस्या पर्व था, इसलिए बच्चे सरोवर में नहाने चले गए। बताया जा रहा है कि सरोवर के निचले हिस्से में काई फैली हुई है, जिससे बच्चों का पांव फिसलने से यह घटना हुई है।

वहीँ घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार बिक्रम गुंबर और थाना अमीर खास के एसएचओ हरबंस सिंह मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रिंस (11) व अंकुश (10) ने बताया कि उनके माता-पिता खेत में धान लगा रहे थे। वहीँ थोड़ी दूर पर गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब था। अमावस्या पर्व के कारण वह प्रिया (13) व सीरत (10) और हरप्रीत सिंह (11) के साथ सरोवर में नहाने लगे।

वहीँ सरोवर के निचले हिस्से में काई फैली होने के कारण प्रिया, सीरत व हरप्रीत के पांव फिसलने लगे और वह सरोवर में डूबने लगे। प्रिंस और अंकुश किसी तरह सरोवर से बाहर आ गए। दोनों ने तीनों को बचाने के लिए बहुत शोर मचाया लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया। फिर प्रिंस और अंकुश दोनों भागते हुए अपने माता-पिता के पास खेतों में पहुंचे और पूरी वारदात के बारे में बताया ।

वहीँ खेत में काम छोड़कर सभी लोग भागकर सरोवर पर पहुंचे और तीनों को किसी तरह सरोवर से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

 


Leave a Reply