Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के सहयोग से लगाया तीसरा मासिक लंगर
Punjab Reflection Newspaper organized the third monthly anchor in association with Alliance Club Jalandhar Samarpan

पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के सहयोग से लगाया तीसरा मासिक लंगर

तीसरे मासिक लंगर के मुख्य अतिथि बनें
अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के प्रधान संजीव गंभीर एवं सदस्य।

विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सीनियर वाइज प्रेजिडेंट श्री अमरप्रीत सिंह, को-ऑर्डिनेटर श्री केवल कृष्ण जी एवं सेक्रेटरी स्पोर्ट्स विंग श्री सतपाल सेतिया।

जालंधर 19 मई : पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से एक नया आयाम स्थापित करते हुए कुष्ठ आश्रम जालंधर में मासिक लंगर की जो शुरुआत की गई थी इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य संपादक श्रीमती नीतू कपूर ने कहां की जो भी सदस्य या पारिवारिक सदस्य समाचार पत्र के साथ जुड़े है उन सभी के दिल में प्रभु ने लगन

ऐसें लगाई है की समाचार पत्र की तरफ से लंगर की शुरुआत होनी चाहिए। तो हम सब ने हर महीने लगने वाले लंगर की शुरुआत की है जो की हर महीने दूसरे शनिवार शाम को कुष्ठ आश्रम में लगाया जाएगा। आज के इस मासिक लंगर में मुख्य मेहमान के तौर पर

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान संजीव गंभीर ने अपने सदस्यों के साथ कुष्ठ आश्रम में सभी को खाना खिलाया संजीव गंभीर जी ने कहाँ की ऐसी सेवा की भावना बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है क्योंकि लंगर में जरूरम्मद लोगों को बना हुआ खाना खिलाना अपने आप में ही नर और नारायण सेवा के बराबर है। उन्होंने

पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार की तरफ से शुरू किये गए लंगर की तारीफ की और सभी को मुबारक देते हुए कहाँ की वो और उनका अलायन्स क्लब जालन्धर समपर्ण हमेशा ही इस कार्य के साथ जुड़े रहेंगे और लोगों की सेवा करते रहेंगे, अलायन्स क्लब की तरफ से भी लंगर में गुप्त दान भी दिया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में आये डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सीनियर वाइज प्रेजिडेंट श्री अमरप्रीत सिंह (वेलकम पंजाब), को-ऑर्डिनेटर श्री केवल कृष्ण जी

(सक्षम पंजाब) एवं सेक्रेटरी स्पोर्ट्स विंग श्री सतपाल सेतिया (DM News 24) ने सह धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सेतिया , वेलकम पंजाब से सन्नी गुगलानी, विक्की सूरी ने भी लंगर में सेवा की और लंगर में होने वाले पूण्य के बारे में बताते हुए कहां की पत्रकारिता के क्षेत्र में पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने एक नया आयाम स्थापित किया है ,इसके साथ उन्होंने बाकी पत्रकारों को भी इस पुण्य के काम मे जुड़ने के लिए प्रेरित किया । श्री सतपाल सेतिया एवं धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सेतिया ने लंगर में धनराशि की सेवा भी की। इस मौके पर पंजाब रिफ्लैक्शन परिवार की तरफ से श्री सुनील कपूर, श्री संजीव कपूर, श्रीमती अंजू कपूर ने आये हुए सदस्यो का स्वागत किया और लोगों को लंगर की महत्ता के बारे में बताया। इस मौके एक दानी सज्जन ने अपना नाम न लेने की शर्त पर इस लंगर में 1100 रु की सेवा दे। श्री रमेश ने 1100 रु की राशि का दान दिया । प्रमुख समाज सेवक श्री दविंदर ने इस मौके पर 1100 रु की लंगर सेवा की। श्री राजीव छाबड़ा सह धर्मपत्नी नीरू छाबड़ा ने लंगर में 500 रु की धनराशि की सेवा की। बाकी कुछ सज्जनो द्वारा 500-500 रु का गुप्त दान भी दिया गया। फोटोग्राफी की सेवा भी फोटोग्राफर अश्वनी अरोड़ा द्वारा की गई। इस मौके पर भास्कर साउंड एवं लाइट के राजीव भास्कर द्वारा लंगर में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस मौके पर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के सचिव लोकेश बजाज, पीआरओ जयदेव मल्होत्रा, पूर्व प्रधान एमसी एनके महेंद्रू, दया कृष्ण छाबड़ा, नरेंद्र शर्मा ,प्रवीण मलक, अशोक कुमार, गुलशन कपूर, प्रदीप शर्मा पत्रकार हरीश शर्मा,सुखविंदर सिंह , अंकित भास्कर ,राजीव छाबड़ा, नीरू छाबड़ा, रवि खुराना बीनू खुराना,अश्विना खुराना, हर्षित खुराना एवं वंदना मेहता उपस्थित थे।

 


Leave a Reply