Latest news
हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे स्पाइसजेट के विमान में लगी आग, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Fire breaks out in SpiceJet flight from Patna to Delhi, emergency landing

पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे स्पाइसजेट के विमान में लगी आग, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली : बड़ी खबर सामने आ रही है कि पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे स्पाइस जेट के विमान में आग लग गई। विमान में कई यात्री सवार हैं। बताया जा रहा है कि विमान की पटना एयरपोर्ट पर फिर से सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीँ बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। विमान की लैंडिंग होने के बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकाला जा रहा है।

पटना के एसएएसपी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, तो उसके एक इंजन से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया गया। इसके बाद विमान की एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। विमान के इंजन में आग किस वजह से लगी इसका पता अभी नहीं चल पाया है। एयरपोर्ट के बाहर एंबुलेंस तैनात कर दी गई है, अगर जरूरत पड़ी तो तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा सके। विमान में आग को बुझाने की कोशिश जारी है। एयरपोर्ट पर अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुलाई गई हैं।

 


Leave a Reply