Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में लुधियाना में युवकों ने रेलवे स्टेशन में की तोड़फोड़; पुलिस पर पथराव के बाद तोड़ी गाड़ी,कई गिरफ्तार
Youths vandalize railway station in Ludhiana in protest against 'Agneepath' scheme; Vehicle broke after stone pelting on police, many arrested

‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में लुधियाना में युवकों ने रेलवे स्टेशन में की तोड़फोड़; पुलिस पर पथराव के बाद तोड़ी गाड़ी,कई गिरफ्तार

लुधियाना : बता दे कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध की आग पंजाब में भी पहुंच गई है। मिली जानकारी अनुसार लुधियाना में युवकों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है युवकों ने पहले डिवीजन नंबर 5 के बाहर पुलिस की PCR वैन को डंडों से तोड़ दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी जगराओं पुल की तरफ बढ़े और वहां लगे बैरीकेड को हटाया। मिली जानकारी अनुसार कुछ देर तोड़फोड़ के बाद प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे और फिर अंदर आकर स्टॉलों और सरकारी ऑफिस में तोड़फोड़ की।

वहीँ बिगड़ते माहौल को देखते हुए फिरोजपुर मंडल के सीनियर डीएससी रजनीश त्रिपाठी, पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा मोके पर पहुंचे । पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने स्टेशन को चारों तरफ से घेर लिया।

17 ट्रेनें हुई रद्द

वहीं उत्तर रेलवे ने मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली कुल 17 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इन ट्रेनों में 13258 आनंद विहार टी.- दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस, 22406 आनंद विहार टी- भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस, 20802 नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस, 13484 डेली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस, 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 15657 दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल, 14006 आनंद विहार टी- सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस , 12562 नई दिल्ली-जयनगर एसएस एक्सप्रेस, 02564 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस, 15622 आनंद विहार टी- कामाख्या एक्सप्रेस, 12312 कालका-हावड़ मेल, 13010 योगनगरी ऋषिकेश- हावड़ा एक्सप्रेस, 12370, देहरादून- हावड़ा एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस और 14224 वाराणसी-राजगीर एक्सप्रेस शामिल है।

 


Leave a Reply