Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में कांग्रेसियों ने डीसी दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन, सांसद चौधरी बोले-विरोधियों को दबाने के लिए केंद्र सरकार कर रही ईडी का इस्तेमाल
Congressmen demonstrated in front of DC office in Jalandhar, MP Chaudhary said - Central government is using ED to suppress the opponents

जालंधर में कांग्रेसियों ने डीसी दफ्तर के सामने किया प्रदर्शन, सांसद चौधरी बोले-विरोधियों को दबाने के लिए केंद्र सरकार कर रही ईडी का इस्तेमाल

जालंधर : जालंधर में कांग्रेसियों ने ईडी और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दे कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से लेकर डीसी आफिस तक रोष मार्च निकाला।

हलांकि पहले कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर तक रोष मार्च निकालने का था लेकिन बेईमान मौसम ने प्लनिंग पर पानी फेर दिया। डीसी दफ्तर के सामने इकट्ठे होकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद संतोख चौधरी ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल अपने विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव का समय नजदीक आता है तो केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से छापेमारी शुरु करवा देती है या फिर ईडी के माध्यम से समन भिजवाने शुरु कर देती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गलत तरीके से झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनसे पूछताछ का तरीका भी गलत है। इतने बड़े नेता से दस से बारह घंटे पूछताछ अमानवीय तरीके से की जा रही है। उन्हें बार-बार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। लेकिन हमें अपने नेता पर गर्व है कि वह ईडी के सारे सवालों के जवाब छाती चौड़ी करके देने जा रहे हैं।

 


Leave a Reply