लुधियाना : बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की खुफिया सूचना के बाद पंजाब की 4 जेलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीँ जेलों में फोर्स बढ़ाई गई है और सीसीटीवी कैमरों आदि पर पुलिस ने नजर जमा ली है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस के डीजीपी को SIB (MHA) के संयुक्त निदेशक के लिखे पत्र में कहा गया है कि, एक विश्वसनीय इनपुट के अनुसार, पाकिस्तान स्थित ऑपरेटिव हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा ने आने वाले दिनों में पंजाब में कुछ प्रमुख लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए जेल तोड़ने की योजना बनाई है। वहीँ जेलों में बंद गैंगस्टर और आतंकवादियों पर जेल प्रशासन का पूरा पहरा है। वहीँ बताया जा रहा है कि आतंकवादियों का संभावित लक्ष्य बठिंडा जेल, फिरोजपुर जेल, अमृतसर जेल और लुधियाना जेल हो सकता है।