Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ का आयोजन
'World Environment Day' organized at Shiv Jyoti Public School

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ का आयोजन

जालंधर : शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के परिसर में प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी के कुशल मार्गदर्शन में ‘प्रगति सदन’ की इंचार्ज श्रीमती रजनी शर्मा, नीरज सहगल व श्रीमती भावना सभ्रवाल के नेतृत्त्व में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने और उन्हें अपने पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास कराने के लिए चौथी, पाँचवीं, छठी और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पौधे लगाए व पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और उनकी देखभाल करने व उनके सरंक्षण का संकल्प लिया।

प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी ने इस अवसर पर कहा कि मनुष्य और पर्यावरण का संबंध अटूट है। समाज में हर एक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वो पर्यावरण की सुरक्षा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।

श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन ),डॉ. विदुर ज्योति( चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती नीरु नैय्यर(प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती प्रवीण सैली(उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों,मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वस्थ पर्यावरण के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। अपने आस-पास स्वच्छता रखने तथा पृथ्वी को हरी-भरी व सुन्दर बनाने का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए।

 


Leave a Reply