Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : बालीवुड अभिनेता सलमान खान को मिला धमकी भरा पत्र
Actor Salman Khan's security increased, now he will get Y+ security

BIG NEWS : बालीवुड अभिनेता सलमान खान को मिला धमकी भरा पत्र

मुंबई : बड़ी खबर है कि बालीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा पत्र मिला है। मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान के पिता सलीम खान को ये पत्र एक बेंच पर मिला, जहां वह रोजाना सुबह जागिंग के बाद बैठते हैं। वहीँ पुलिस ने बताया कि उन्हें पत्र सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे के करीब अपने और सलमान के नाम से मिला। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुंबई में बांद्रा बैंडस्टैंड सैरगाह के पास सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देने वाला एक अहस्ताक्षरित पत्र मिला।

इसके बाद बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि पत्र में सलमान खान और सलीम खान को उनका हाल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई है। शख्स ने लिखा, ‘सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा। पत्र मिलने के बाद सलीम खान ने सिक्योरिटी गार्ड के जरिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

 


Leave a Reply