Latest news
नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

India Living News

Hot News
You are currently viewing पति ने अपनी Wife की  चप्पल में GPS लगाकर उसे बॉय फ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा

पति ने अपनी Wife की चप्पल में GPS लगाकर उसे बॉय फ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा

पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां एक पति को अपनी पत्नी पर काफी समय से शक था। अपने शक को सच या झूठ साबित करने के लिए उसने एक अनोखा और तकनीकी तरीका अपनाया। पति ने अपनी पत्नी की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए उसकी चप्पल में एक छोटा सा GPS डिवाइस छिपाकर लगा दिया। इस डिवाइस की मदद से वह अपने मोबाइल पर पत्नी की लोकेशन हर समय देख सकता था।

शनिवार शाम जब पत्नी घर से बाहर निकली, तो पति ने तुरंत GPS के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद लोकेशन एक जगह पर स्थिर हो गई।पति को शक हुआ, तो वह तुरंत उस जगह पहुंच गया।

दरवाजा खुलते ही हुआ खुलासा
जैसे ही पति उस घर में पहुंचा और दरवाजा खुला, उसने देखा कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ वहां मौजूद थी। यह देखकर वह हैरान रह गया और गुस्से में आ गया।इसके बाद वहां जोरदार हंगामा शुरू हो गया। पति, पत्नी और प्रेमी के बीच बहस और धक्का-मुक्की होने लगी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले गई। थाने में भी काफी देर तक बहस और ड्रामा चलता रहा।आखिर में पुलिस की समझाइश के बाद तीनों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। उन्होंने लिखकर दिया कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते।
इसके बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर घर भेज दिया।


Leave a Reply