Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के ACP सुखजिंदर सिंह, कारोबारी राजीव अग्रवाल और गुरइकबाल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, पढ़ें पूरी खबर
FIR registered against Jalandhar's ACP Sukhjinder Singh, businessman Rajiv Agarwal and Gurikbal Singh, read full news

जालंधर के ACP सुखजिंदर सिंह, कारोबारी राजीव अग्रवाल और गुरइकबाल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

जालंधर : बड़ी खबर मिल रही है कि जालंधर शहर के गढ़ा क्षेत्र में पुलिस मुलाजिम की गोली लगने से मौत के मामले में एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार जालंधर नार्थ के एसीपी सुखजिंदर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। वहीँ सुखजिंदर सिंह के साथ कारोबारी राजीव अग्रवाल लाला और गुरइकबाल सिंह नामजद किए गए हैं। बता दे कि मृतक एएसआई स्वर्ण की पत्नी के बयानों पर दर्ज हुआ है मामला।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुलाजिम एएसआइ स्वर्ण सिंह ने कल रात आत्महत्या कर ली थी । जो शेरपुर शेखा (लंबा पिंड) का रहने वाला था। इसके बाद मृतक एएसआई स्वर्ण सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्वर्ण सिंह को परेशान किया जा रहा था।

उनका कहना था कि स्वर्ण सिंह ने मरने से पहले उनको एक वीडियो बनाकर भेजी थी, जिसमें एसीपी सुखजिंदर सिंह टहलते हुए नजर आ रहे हैं और वह किसी सुच्चा सिंह नाम के मुलाजिम से बात कर रहा है कि वह अफसरों की गाड़ी में शराब पी रहे हैं। परिजनों का कहना था कि यह वीडियो स्वर्ण सिंह ने ही बनाई है और वह पुलिसवालों को कह रहा है कि अफसर गाड़ी में नहीं है और आप शराब पी रहे हैं।

 


Leave a Reply