Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing श्रीलंका में महंगाई पहुंची शिखर पर , पेट्रोल हुआ 420 रुपये लीटर , सरकार ने भी किये हाथ खड़े
Inflation reached the peak in Sri Lanka, petrol was Rs 420 a liter, the government also raised its hands

श्रीलंका में महंगाई पहुंची शिखर पर , पेट्रोल हुआ 420 रुपये लीटर , सरकार ने भी किये हाथ खड़े

कोलंबो : श्रीलंका इस वक़्त बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जिससे आमलोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार वहां सरकार के पास विदेशी मुद्रा न के बराबर बची है, और ऐसे में महंगाई हद से ज्यादा बढ़ती जा रही है। वहीँ महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर भार और बढ़ा दिया है। बता दें कि श्रीलंका में इस समय पेट्रोल 420 रुपये प्रतिलीटर और डीजल 400 रुपये प्रतिलीटर बिक रहा है।

आपको बता दे कि श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था बेहद बुरे दौर से गुजर रही है। वहीँ सरकार के पास चीजों को आयात करने के लिए विदेशी मुद्रा की भारी कमी है। वहीँ पेट्रोल, रसोई गैस और यहां तक की दवाइयों की भी भारी किल्‍लत देखने को मिल रही है। इससे उभरने के लिए सरकार कई रास्‍ते तलाश रही है। हालांकि, अर्थशास्त्रियों का कहना है कि खाद्य और परिवहन मूल्य वृद्धि भोजन और अन्य सामानों के दाम भी बढ़ा देगी।

वहीँ महिंदा राजपक्षे के बाद प्रधानमंत्री बने रानिल विक्रमसिंघे ने पिछले हफ्ते ये साफ कर दिया था कि हालात तुरंत सुधरने वाले नहीं हैं। कुछ समय तक आम जनता को और अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

 


Leave a Reply