Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing भाजपा नेता बग्‍गा की गिरफ्तारी को लेकर छिड़ी महाभारत, दिल्‍ली, हरियाणा और पंजाब पुलिस हुई आमने-सामने
Mahabharat broke out over the arrest of BJP leader Bagga, Delhi, Haryana and Punjab police came face to face

भाजपा नेता बग्‍गा की गिरफ्तारी को लेकर छिड़ी महाभारत, दिल्‍ली, हरियाणा और पंजाब पुलिस हुई आमने-सामने

कुरुक्षेत्र : आपको बता दे कि भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्‍गा की गिरफ्तारी को लेकर दिल्‍ली, पंजाब और हरियाणा पुलिस में महाभारत छिड़ गई है।

आपको बता दे कि ये मामला दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जुड़ा है। बग्‍गा के खिलाफ पंजाब में केस दर्ज किया गया था। वहीँ शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस की टीम भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को गिरफ्तार करने दिल्‍ली पहुंची और इसके बाद दिल्‍ली के जनकपुरी स्थित आवास से बग्‍गा को पंजाब पुलिस ले गई।

इसके कुछ ही देर में भाजपा नेताओं के बीच ये बात फैल गई । इसके बाद परिवार वालों ने भी आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट करके बग्‍गा का अपहरण किया गया। फिर दिल्‍ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

वहीँ पंजाब पुलिस जब बग्‍गा को लेकर जा रही थी तो कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस से उनका आमना सामना हो गया। वहां जीटी रोड पर ही नाका लगा पंजाब पुलिस की बुलेरो गाड़ी को रोक लिया गया।

प्राप्त जानकारी मुताबिक वहां करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र के एसपी भी पहुँच गए । वहीँ हरियाणा पुलिस बग्‍गा को छोड़ने के लिए कहने लगी , लेकिन पंजाब पुलिस ने इन्‍कार कर दिया । सूत्रों की जानकारी अनुसार इस बीच काफी संख्या में दोनों राज्‍यों की पुलिस आमने सामने हो गई। वहीँ करीब दो घंटे तक ये सब होता रहा।प्राप्त जानकारी अनुसार तभी भाजपा कार्यकर्ता भी जुटने लगे थे ,लेकिन उन्‍हें दूर रखा गया। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ-साथ बग्‍गा को थाने ले जाया गया।

ये था मामला

पंजाब पुलिस के अनुसार तेजिंदर पाल सिंह बग्‍गा पर आरोप है कि उन्‍होंने दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया। पंजाब पुलिस के अनुसार तेजिंदर पाल सिंह बग्‍गा के खिलाफ 153-ए, 505 और 506 जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 


Leave a Reply