Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : भारी मात्रा में विस्फोटक समेत 4 आतंकवादी करनाल से गिरफ्तार,पाकिस्तान से भी जुड़े तार
Big news: 4 terrorists including huge amount of explosives arrested from Karnal, also related to Pakistan

बड़ी खबर : भारी मात्रा में विस्फोटक समेत 4 आतंकवादी करनाल से गिरफ्तार,पाकिस्तान से भी जुड़े तार

करनाल : बड़ी खबर है कि हरियाणा के सीएम सिटी में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। मिली जानकारी अनुसार करनाल पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकवादी किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे। वहीँ आतंकियों के तार पाकिस्तान से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार पकड़े गए आतंकियों में परमिंदर, अमनदीप और गुरप्रीत पंजाब के फिरोजपुर जिले के मक्कू गांव के रहने वाले हैं। जबकि चौथा आतंकी भूपिंदर पटिया बीट लुधियाना का रहने वाला है। वहीँ इनमें गुरप्रीत और अमनदीप सगे भाई बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी अनुसार पुलिस की चार टीमों ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर दिल्ली नंबर की इनोवा गाड़ी को दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित बसताड़ा टोल के पास रोका, जिसके बाद इन आतंकियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। वहीँ पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद किए। प्राप्त जानकारी मुताबिक इनके पास से देसी पिस्टल 31 जिंदा कारतूस बारूद से भरे तीन कंटेनर और ₹130000 बरामद हुए हैं।

 


Leave a Reply