Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing महर्षि वेद व्यास तपस्थली पिंड व्यास में रुद्र सेना संगठन द्वारा लगवाया गया दूसरा रक्तदान कैप
Second blood donation cap installed by Rudra Sena organization in Maharishi Ved Vyas Tapasthali Pind Vyas

महर्षि वेद व्यास तपस्थली पिंड व्यास में रुद्र सेना संगठन द्वारा लगवाया गया दूसरा रक्तदान कैप

जालन्धर (अनुराग ): महर्षि वेद व्यास तपस्थली पिंड व्यास, जिला जालंधर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे युवाओं और महिलाओं ने 98 यूनिट रक्त दान किया रक्तदान शिविर में ब्यास पिंड के स्थानीय लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।जालंधर शहर से रुद्र सेना संगठन द्वारा यह दूसरा विशाल शिविर लगाया गया महाऋषि वेद व्यास कुंड सभा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि इस यह बहुत खुशी और सौभाग्य के क्षण है कि हमे महर्षि वेद व्यास जी की तपस्थली पर रक्तदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है।रुद्रसेना के प्रधान दिनेश ने कहा आज युवाओं को जरूरत है सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करना और संगठन इस दूरदर्शिता से निरंतर काम कर रहा है। मौके पर बाबा महिंदर सिंह ने इस प्राचीन स्थान की महत्वता बताई की यहां पर वेद व्यास जी ने तप किया और कई शास्त्रों की रचना की महात्मा विदुर ने महाभारत के युद्ध के बाद इसी स्थान पर व्यास जी की सेवा करते हुए अपना शरीर छोड़ा। आज इस विशाल रक्तदान शिविर की जानकारी से इस स्थान के बारे बहुत से लोगों को पता लगा और दूर दूर से लोग यहां पर माथा टेकने के लिए पहुंच रहे है।ब्यास पिंड के सरपंच संजीव मड़हर और समूह पंचायत ने महर्षि वेद व्यास कुंड सभा की सराहना की और कहा कि पिंड ब्यास में रक्तदान शिविर से गांव वासियों का मनोबल बढ़ा है और पूरे गांव में खुशी का मौहाल है।

पठानकोट से भी आये श्रद्धालु रक्तदान करने पहली बार रक्तदान करने वाले में रजनी बाला, सरु शर्मा, आशु कुमार, कन्नू कुमार ने उत्साह के साथ रक्तदान किया भयंकर गर्मी के बावजूद कम नही हुआ उत्साह,गर्मी में बच्चों के लिए विशेषतौर पर कुल्फी का स्टाल लगाया गया। शिविर के उपरान्त महासचिव मोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि उनके द्वारा की गई कोशिश सफल हुई साथ ही बताया कि ब्यास पिंड के किसी भी वासी को जब कभी रक्त की जरूरत हो तो वह महर्षि वेद व्यास कुंड सभा से संपर्क कर सकते है।तपस्थली का जीर्णोद्धार जल्द ही शुरू होने जा रहा है जिसकी योजना शुरू कर दी गयी है और मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। मीडिया कर्मियों ने भी किया रक्तदान, कमेटी द्वारा सिरोपा देकर किया सम्मान
डॉक्टर बी आर अम्बेडकर ब्लड डोनर एसोसिएशन से जतिन मट्टू, कश्मीरा, हरीश गोस्वामी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान अश्वनी शर्मा, महासचिव मोहित शर्मा, संदीप निज्जर, राजा पराशर, कमल ऋषि,कमल किशोर, राम कुमार, सोनिया शर्मा, मधु ऋषि, रजनी बाला, ममता शर्मा, सुदेश ऋषि, कृष्णा देवी, बब्बी प्रधान, पंडित दिनेश शास्त्री, लाल किताब वास्तु विशेषज्ञ आशु मल्होत्रा ने भी किया रक्तदान किया।

रुद्रसेना संगठन से दयाल वर्मा, दिनेश कुमार, करन गंडोत्रा, विवेक कुमार, कुणाल अग्गरवाल, दिनेश शर्मा, वीरेंदर कुमार, आशीष गौतम, विकास भारद्वाज, विक्की ढल्ल, बंटी ढल्ल, अरुण जोशी, गौरव क्वात्रा, मनोज दुग्गल, शिवम शर्मा, योगेश सहजपाल, चेतन वर्मा, लक्की बेदी, विशाल शर्मा, अमन पंडित, राहुल राजपूत, गविष भंडारी, हिमांशु राजपाल, कुमोद कुमार सहित सैंकड़ो साथी उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply