Latest news
जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा पंजाब में अप्रैल के आखिरी दिनों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी 'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरने से मची चीख पुकार , सात मजदूर दबे, राहत बचाव कार्य जारी
Three-storey building collapsed in Delhi, screamed, seven laborers buried, relief work continues

दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरने से मची चीख पुकार , सात मजदूर दबे, राहत बचाव कार्य जारी

नई दिल्ली : बड़ी खबर मिली है कि राजधानी दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में सोमवार की दोपहर एक बिल्डिंग गिर गई। वहीँ बिल्डिंग के ढहने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस गिरी बिल्डिंग के मलबे के नीचे सात मजदूर दब गए हैं। हादसे के बाद इन मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। मिली जानकारी अनुसार बचाव टीम ने चार लोगों को सकुशल निकाल लिया है। वहीँ घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर दुख जताया है , उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि ये हादसा बेहद दुखद है। उन्होंने कहा ज़िला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है। मैं ख़ुद घटना से सम्बंधित हर जानकारी ले रहा हूँ। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि ये काफी पुरानी बिल्डिंग है। बिल्डिंग के मालिक ने एक ठेकेदार को इसकी मरम्मत का काम दिया हुआ था, जिसमे मजदूर लगे हुए थे और काम किया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

 


Leave a Reply