Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुटेरों ने जालंधर में दिया बड़ी वारदात को अंजाम , दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर लूटी क्रेटा गाडी
Robbers committed a major incident in Jalandhar, robbed Creta car by showing pistol in broad daylight

लुटेरों ने जालंधर में दिया बड़ी वारदात को अंजाम , दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर लूटी क्रेटा गाडी

जालंधर : बड़ी खबर सामने आई है कि गांव लादियां से नानो माजरा रोड पर युवती व दो युवकों ने एनआरआइ को रुकने का इशारा कर उससे पिस्तौल के बल पर क्रेटा गाड़ी छीन ली और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार एनआरआइ जरनैल सिंह निवासी दोसांझ कलां ने बताया कि वह किसी काम से अपनी सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार होकर लादियां से नानो माजरा रोड पर जा रहा था। वहीँ इस दौरान रास्ते में दो युवकों व एक युवती ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर उन्होंने गाड़ी रोक ली। उसी दौरान उक्त युवकों ने उस पर पिस्तौल तान कर उससे कार की चाबी छीन ली और गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि लुटेरों ने गाड़ी में उनका पड़ा आइफोन रास्ते में काला पिड रोड स्कूल के पास फेंक गए जो कि उन्हें मिल गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वहीँ इस संबंध में फिल्लौर के डीएसपी हरलीन सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा पुलिस गांवों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच रही है और जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।


Leave a Reply