Latest news
महंगाई का बड़ा झटका ! कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रूपए महंगा हुआ गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी की गोलियां मारकर हत्या जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्... पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी ने 11 ठिकानों पर की छापेमारी , 1.4 करोड़ रुपये जब्त जालंधर में चिकचिक चौक के पास 2 पक्षों की झड़प में एक्टिवा को लगाई आग चीन का Meta को बड़ा झटका, Manus की 2 अरब डॉलर की डील पर लगाई रोक Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल में किसका बजेगा डंका ? एग्जिट पोल के नतीजे आये सामने शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों सहित 4 गिरफ्तार पंजाब के शंभू में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोटक लगाने वाले के उड़े चिथड़े पिकनिक पर गए परिवार के साथ हादसा , नाले के तेज बहाव में बह गया मासूम बच्चा

India Living News

Hot News
You are currently viewing CP कार्यालय में नौनिहाल सिंह को फेयरवेल : जालंधर के नवनियुक्त CP गुरप्रीत सिंह तूर ने संभाला पद्धभार
Farewell to Naunihal Singh in CP office: Jalandhar's newly appointed CP Gurpreet Singh Toor took charge

CP कार्यालय में नौनिहाल सिंह को फेयरवेल : जालंधर के नवनियुक्त CP गुरप्रीत सिंह तूर ने संभाला पद्धभार

जालंधर : पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के तबादले के बाद उन्हें सीपी कार्यालय में फेयरवेल दी गई और नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने पदभार संभाल लिया है। शनिवार सुबह सीपी दफ्तर में समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के लिए फेयरवेल की गई थी। इस दौरान डीसीपी जसकीरण सिंह तेजा, एडीसीपी वत्सला गुप्ता व अन्य पुलिस अफसरों और थाना प्रभारियों ने कहा कि पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह द्वारा शहर में सात महीनों के अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर काम किया गया है और उनके द्वारा चलाई गई योजनाओं से पुलिस के कामकाज में बेहतरी आई है।

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर को सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचने पर सीपी तूर का डीसीपी जसकीरण सिंह तेजा, एडीसीपी वत्सला गुप्ता, एडीसीपी हरप्रीत सिंह बेनीपाल, एडीसीपी गगनेश कुमार, एडीसीपी गुरबाज सिंह व अन्य पुलिस अफसरों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीपी तूर ने अफसरों के साथ शिष्टाचार मीटिंग की। उनकी ओर से अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वह अपना काम इमानदारी और मेहनत से करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने नशा तस्करों से सख्ती से निपटने के भी आदेश दिए हैं।

महानगर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को कम करना और विकराल रूप धारण कर रहा ट्रैफिक कंट्रोल करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 


Leave a Reply