Latest news
जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर

India Living News

Hot News
You are currently viewing शिक्षा मंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर पंजाब सरकार की सख्त कार्यवाही का आदेश
Punjab government orders strict action on teachers protesting in front of education minister's residence

शिक्षा मंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर पंजाब सरकार की सख्त कार्यवाही का आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार धरने पर सख्त नज़र आ रही है। बता दे कि शिक्षा मंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर पंजाब सरकार ने कार्यवाही का आदेश दिया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने एक तरफ तो धरना देने वाले शिक्षकों की सोमवार को ली गई छुट्टी को रद्द कर दिया है। वहीं इन शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया है।

वहीँ 13 जिलों में मंगलवार को विभाग के इस फरमान का शिक्षकों ने विरोध किया और आदेश की प्रतियां जलाईं। निदेशक पंजाब शिक्षा विभाग के कार्यालय ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी सर्कुलर में कहा है कि उनके जिलों से संबंधित वह अध्यापक जिन्होंने जरूरी/घरेलू काम के लिए सोमवार को छुट्टी ली थी लेकिन वह शिक्षा मंत्री के बरनाला स्थित आवास के बाहर धरने में शामिल थे, उन सभी की छुट्टी रद्द कर दें और बतौर नियुक्ति आधिकारी संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियम/हिदायतों के अनुसार तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।

बता दे कि पंजाब के शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में बरनाला स्थित शिक्षा मंत्री मीत हेयर के आवास के बाहर धरना दिया था। शिक्षकों का कहना है कि चुनाव से पहले सभी वर्गों की मांगों को पहल के आधार पर हल करने के वादे के साथ सत्ता मे आई आप सरकार की नीति भी पहले वाली ही है।

 


Leave a Reply