जालंधर : पेट्रोल-डीजल तथा घरेलू गैस के बाद अब आपकी जेब पर दवाइयों के दाम को लेकर भी महंगाई की मार पड़ने वाली है। जानकारी मिली है कि अगले महीने से मरीजों को इलाज करवाने के लिए आर्थिक बोझ झेलना पड़ेगा। बता दे कि केंद्र सरकार ने शैड्यूल ड्रग्स की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए हरी झंडी दे दी है। वहीँ नेशनल फार्मा प्राइजिंग अथारिटी (एनपीपीए) के मुताबिक थोक महंगाई दर के आधार पर लगभग 800 दवाइयों की कीमत में बढ़ोतरी की जाएगी है।वहीँ इसके बाद पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने मरीजों को मिलने वाली महंगी दवाइयों को लेकर चिंता व्यक्त की है।