जालंधर : खबर सामने आई है कि जालंधर में लांबड़ा के गांव चक्क में रहने वाले एक 15 वर्षीय बच्चे की अचानक वंडरलैंड में तबियत बिगड़ गई । जिसके बाद उसे जालंधर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि बच्चा वंडरलैंड में अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। मिली जानकारी अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीँ इसकी खबर मिलते ही पुलिस भी मोके पर पहुँच गयी और मामले की जांच में जुट गई।