Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बलों ने दो पाकिस्तानी नशा तस्करों को धर दबोचा , पौने तीन किलो हेरोइन बरामद
Security forces caught two Pakistani drug smugglers on India-Pakistan border, recovered three and a half kilograms of heroin

भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बलों ने दो पाकिस्तानी नशा तस्करों को धर दबोचा , पौने तीन किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर : बड़ी खबर मिली है कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पार से हेरोइन ला रहे दो पाकिस्तानी तस्करों को दबोच लिया। मिली जानकारी अनुसार तलाशी के दौरान उनसे एक पैकेट बरामद हुआ, जिसमें 2.760 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीँ इसके अलावा मोबाइल फोन, सिम कार्ड, दो लेदर जैकेट, टोपी, शॉल व चार चाबियां भी बरामद हुईं।

बताया जा रहा है कि सीमा पर कंटीली तार के पार गेहूं की फसल पकने को तैयार है। वहीँ फसल अधिक ऊंची होने की वजह से उस पार के तस्कर इसकी आड़ में सीमा पार करने का अक्सर प्रयास करते हैं। जबकि बीएसएफ ने सतर्कता बढ़ा रखी थी। वहीँ जब गेहूं की फसल में कुछ हलचल हुई तो बीएसएफ जवानों ने तलाशी ली तो दो पाकिस्तानी तस्कर दिखाई दिए। सुरक्षा बलों ने इन्हें गन प्वाइंट पर दबोच लिया गया। मिली जानकारी अनुसार पूछताछ में तस्करों ने माना है कि वे इस हेरोइन को भारत में भेजने के लिए आए थे। फिलहाल बीएसएफ द्वारा इनसे पूछताछ की जा रही है।

 


Leave a Reply