Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 : शिरोमणि अकाली दल-बसपा ने किया चुनाव घोषणा पत्र जारी , 400 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा
Punjab Assembly Election 2022: Shiromani Akali Dal-BSP releases election manifesto, promises to provide 400 units of free electricity

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 : शिरोमणि अकाली दल-बसपा ने किया चुनाव घोषणा पत्र जारी , 400 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा

चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए शिरोमणि अकाली दल-बसपा ने अपना संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर दिया है। वहीँ इसमें अकाली दल ने नया नारा ‘गल राज दी नहीं, गल पंजाब दी’ दिया है। वहीँ इस मोके पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिअद ने जो कहा वह किया है। उन्होंने कहा घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पार्टी सत्ता में आने के बाद पूरा करेगी। बता दे कि घोषणा पत्र में कई लोकलुभावन वादे किए गए हैं।

प्रमुख वादे :-

घोषणा पत्र में किये प्रमुख वादों में 400 यूनिट हर परिवार को फ्री बिजली मिलेगी। वहीँ शगुन योजना के तहत 75 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा बुढ़ापा पेंशन को 1500 से बढ़ाकर 3100 किया जाएगा। पांच लाख मकान बनाएंगे। स्टूडेंट कार्ड स्कीम लाई जाएगी। कहीं भी दाखिला लेना है 10 लाख तक सरकार देगी। सरकारी स्कूल और अस्पताल ठीक करवाने पहली प्राथमिकता। कालेज में 33 फीसद सीट एससी के लिए रिजर्व होगी।

वहीँ छह यूनिवर्सिटी बनेंगी। इनमें से एक स्किल डेवलपमेंट पर होगी। इसके अलावा न्यू चंडीगढ में फिल्म सिटी बनेगी। कंडी एरिया डेवलेपमेंट मिनिस्ट्री बनेगी। इसके लिए अलग बजट होगा। फारेन एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री भी अलग से बनाएंगे। लार्ज इंडस्ट्री को कहेंगे की सोलर प्लांट लगाएं। वहीँ छोटे व्यापारी का दस लाख तक का बीमा होगा।

इंप्लाई के लिए पेंशन योजना लागू होगी। वहीँ एक लाख रोजगार दिए जाएंगे। कृषि विविधता के लिए एथनॉल इंडस्ट्री को प्रमोट किया जाएगा। सतलुज , ब्यास और रावी में सीवेज और इंडस्ट्री का पानी न मिलाने पर काम करने का भी इरादा जताया और कि पानी के इसी प्रदूषण के कारण मालवा बैल्ट में कैंसर फैल रहा है।

 


Leave a Reply