अमृतसर : आपको बता दे कि नवजोत सिंह सिद्धू के चुनाव प्रचार के लिए उनकी बेटी राबिया भी सक्रिय हो गई हैं। बता दे कि अमृतसर पूर्वी सीट पर वह भी अपने पिता की तरह बिक्रम सिंह मजीठिया पर पूरी तरह से आक्रामक नज़र आ रही हैं। बता दे की इस सीट पर अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया व नवजोत सिंह सिद्धू के सामने चुनाव लड़ रहे हैं।वहीँ राबिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह उनके पिता नवजोत सिंह सिद्धू के सामने खड़े होने के लायक नहीं।
राबिया ने कहा 133 करोड़ संपत्ति वाले चन्नी गरीब नहीं हो सकते। इसके अलावा उन्होंने कहा उनके पिता पंजाब माडल के लिए 14 वर्षों से प्रयासरत हैं। राबिया ने कहा उन्हें विश्वास है कि जीत पापा की होगी, क्योंकि वह सच्चे हैं। वहीँ पत्रकारों से बात करते हुए राबिया ने कहा उनके पिता सिद्धू ने कहा था कि हमारे पास पैसे नहीं कि बेटी की शादी कर सकें। राबिया ने इस पर कहा कि वह भावुक होकर ऐसा बोल गए थे। मेरे लिए उनके पास सब कुछ है। वहीँ इसके साथ ही राबिया ने ऐलान किया कि वह तब तक शादी नहीं करेंगी जब तक उनके पिता नवजोत सिंह सिद्धू नहीं जीत जाते।