Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing आम आदमी पार्टी को एक और झटका, अब पंजाब के डॉ. विंग के उपप्रधान व प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा
Another blow to the Aam Aadmi Party, now the Deputy President and Spokesperson of Dr. Wing of Punjab has resigned

आम आदमी पार्टी को एक और झटका, अब पंजाब के डॉ. विंग के उपप्रधान व प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

जालंधर : आम आदमी पार्टी का पंजाब में आधार खिस्कता नज़र आ रहा है। टिकटें बांटनें के बाद पार्टी में बढ़ी नारजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक कई इस्तीफे आम आदमी पार्टी की हार का कारण बन सकते हैं। सोमवार को जालंधर में एक प्रैस वार्ता दौरान आप के डॉक्टर विंग के पंजाब के उपप्रधान व पंजाब के प्रवक्ता डॉ. संजीव शर्मा ने भी टिकट न मिलने व पार्टी की नीतियों से खफा हो कर इस्तीफा दे दिया। उनके साथ पार्टी के प्रदेश कार्याकरणी के उपाध्यक्ष रहे डॉ शिव दयाल माली जिन्हे आप ने पहले ही पार्टी से निकल दिया था। , सैंट्रल से टिकट के दूसरे दावेदार इकवाल सिंह ढिंढसा व जालंधर नार्थ से टिकट के प्रबल दावेदार जोगिंदर पाल शर्मा ने भी पार्टी को जमकर कोसा।पंजाब में अगले महीने विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव की तारीख नजदीक है. ऐसे में दल-बदल की राजनीति भी अपने चरम पर है. इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी से पंजाब के फिरोजपुर के उम्मीदवार आशु बांगड़ ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी में टिकट आबंटन को लेकर वर्करों में पैदा हुए आक्रोश की आग इतनी फैल चुकी है कि अब पार्टी से नाराज वर्कर व नेता आम आदमी पार्टी से लगातार किनारा करते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों जालंधर में टिकट आबंटन के दौरान दिनेश ढल्ल को टिकट देने पर काफी हंगामा हो गया था और वर्कर आपस में उलझ पड़े थे। इसके बाद वर्करों ने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया और इतना ही नहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रभारी राघव चड्ढा पर टिकट वितरण को लेकर काफी गंभीर आरोप भी लगाए। डा. संजीव शर्मा ने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर ही पार्टी ज्वाइन की थी। लंबे समय तक उन्होंने पार्टी के प्रचार एवं प्रसार के लिए सेवा की है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियां कुछ ऐसी बनी हैं कि उन्हें पार्टी छोड़ना ही बेहतर लग रहा है।

 


Leave a Reply