नई दिल्ली : खबर मिली है कि पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को नए साल पर झटका दिया है। आपको बता दे कि देश के दूसरे नंबर के सरकारी बैंक पीएनबी पंजाब नेशनल बैंक ने सामान्य बैंकिंग परिचालन से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए लगने वाले शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार ये बदलाव आगामी 15 जनवरी 2022 से लागू होंगे।
नए नियम :- बता दे कि पीएनबी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, संशोधित टैरिफ के अनुसार, मेट्रो क्षेत्र यानी शहरी इलाकों में रहने वाले ग्राहकों के लिए अपने बचत खाते में कम से कम 10,000 रुपये का बैलेंस रखना जरूरी होगा । जबकि यह पहले 5000 रुपये था, जिसे बैंक ने बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है। वहीँ इससे कम बैलेंस होने पर अब 600 रुपये का चार्ज देना होगा, पहले यह 300 रुपए हुआ करता था। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को मिनिमम बैलेंस से कम रखने पर अब 200 रुपये की जगह 400 रुपये प्रति तिमाही देना होगा।
बता दे कि मिली जानकारी अनुसार पीएनबी ने लॉकर शुल्क में भी बदलाव किए हैं। इसके चलते एक्स्ट्रा लार्ज साइज के लॉकरों को छोड़कर सभी टाइप के लॉकर पर ज्यादा शुल्क देना होगा। बता दे कि अर्बन और महानगरों में लॉकर के चार्ज को 500 रुपये तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा छोटे साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में पहले एक हजार रुपये था जो बढ़कर 1,250 रुपये कर दिया गया। वहीँ शहरी इलाके में यह 1,500 से बढ़कर 2 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा मध्यम साइज के लॉकर का चार्ज ग्रामीण इलाके में 2 हजार से बढ़कर 2,500, जबकि शहरी इलाके में 3 हजार से बढ़कर 3,500 रुपये हो गया है। बड़े लॉकर की बात करें तो ग्रामीण इलाके में 2,500 से 3,000 हजार और इसके अलावा शहरी इलाके में 5,000 से 5,500 रुपये हो गया है।
वहीँ इसके अलावा पीएनबी ने लॉकर विजिट की संख्या भी घटा दी है। वहीँ एक साल में अब 12 बार लॉकर के लिए आप विजिट कर सकते हैं। वहीँ इसके बाद हर विजिट पर 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। जबकि इससे पहले 15 बार लॉकर विजिट की सुविधा उपलब्ध थी।