Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM चरणजीत चन्नी डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक , गुरू रविदास अध्ययन केंद्र के लिए डेरा प्रमुख को सौंपा 25 करोड़ का चैक
CM Charanjit Channi bowed down in Dera Sachkhand Ballan, handed over a check of 25 crores to the Dera chief for Guru Ravidas Study Center

CM चरणजीत चन्नी डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक , गुरू रविदास अध्ययन केंद्र के लिए डेरा प्रमुख को सौंपा 25 करोड़ का चैक

जालंधर : पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को जालंधर दौरे के दौरान नतमस्तक होने के लिए सचखंड डेरा बल्लां में पहुंचे। यहाँ डेरे में उन्होंने माथा टेका। इसके बाद वह डेरे के प्रमुख संत निरंजन दास जी से मिले। यहाँ उन्होंने अपनी घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए श्री गुरु रविदास अध्ययन केंद्र के लिए 25 करोड़ रुपये का पहला चैक डेरा प्रमुख संत निरंजन दास जी को सौंपा।

इस मोके पर उन्होंने कहा कि जमीन खरीदने से लेकर अध्ययन केंद्र बनाने तक का सारा कार्य एक कमेटी देखेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा यह कमेटी संत निरंजन दास के नेतृत्व में काम करेगी। वहीँ CM चन्नी ने कहा कि अध्ययन केंद्र पर 50 करोड़ रुपए खर्च आने का एस्टीमेट है। इसके लिए पहली 25 करोड़ की किश्त सरकार की तरफ से दे दी गई है।

वहीँ मुख्यमंत्री चन्नी ने यहाँ पर आई हुई संगत को संबोधित करते हुए कहा कि यह अध्ययन केंद्र भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक गुरु रविदास की बाणी का व्यापक शोध और अध्ययन करने के लिए युवाओं का मार्गदर्शक बनेगा। उन्होंने कहा युवक यहां पर सीखने के बाद गुरु रविदास की शिक्षाओं को दुनिया के कोने-कोने में प्रचारित-प्रसारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 


Leave a Reply