नई दिल्ली : आपको बता दे कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मिली जानकारी अनुसार सोमवार की रात उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वहीँ उन्हें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। इसके बाद सौरव गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दे कि 49 साल के गांगुली एक साल के अंदर दूसरी बार अस्पताल पहुंचे हैं। वहीँ इससे पहले जनवरी में हार्ट अटैक के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। बता दे कि उन्हें कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। लेकिन इसके बावजूद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीँ देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच गांगुली का संक्रमित होना चिंता का विषय है।














