Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी डेरा बाबा मुराद शाह और दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में हुए नतमस्तक
Punjab CM Charanjit Singh Channi paid obeisance at Dera Baba Murad Shah and Darbar Almast Bapu Lal Badshah

पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी डेरा बाबा मुराद शाह और दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में हुए नतमस्तक

नकोदर / जालन्धर : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ डेरा बाबा मुराद शाह और दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में मत्था टेका और पंजाब एवं पंजाबियों की तरक्की और खुशहाली के लिए कामना की। शाहकोट से विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह समरा, पूर्व विधायक कंवलजीत सिंह लाली आदि नेताओं समेत डेरा बाबा मुराद शाह पहुँचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नतमस्तक होते हुए पंजाब की और बेहतर ढंग से सेवा करने के लिए दुआ की। डेरे के ट्रस्टी द्वारा मुख्यमंत्री को शॉल भेंट किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब के विभिन्न हिस्सों से आई संगत के साथ मुलाकात और बातचीत भी की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने चाय का लंगर भी छका। इसी दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह में भी मत्था टेका। मत्था टेकने के उपरांत मुख्यमंत्री ने दरबार परिसर का चक्कर लगाते हुए संगत से बातचीत भी की। उन्होंने पंजाब में शान्ति और खुशहाली की कामना की। दरबार के मुख्य सेवक और लोक सभा मैंबर हंस राज हंस और अन्य शख्सियतों समेत मुख्यमंत्री ने लंगर भी छका। मुख्यमंत्री ने दोनों धार्मिक स्थलों के लिए 11-11 लाख रुपए की अनुदान राशि का ऐलान भी किया।इस मौके पर अन्यों के अलावा आई.जी. जालंधर ज़ोन जी.एस. ढिल्लों, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण सतिन्दर सिंह और कांग्रेसी नेता नवजोत दहिया, अशवन भल्ला, सोनू ढेसी, हनी जोशी, सुखविन्दर कोटली, अमृतपाल भोंसले आदि उपस्थित थे।

 


Leave a Reply