चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। इसी के चलते सरकार ने सर्दियों की छुट्टियों का एलान कर दिया है। आपको बता दे कि हर साल की तरह से इस बार भी राज्य में 8 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीँ निदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी पत्र में कहा गया है कि पंजाब में सरकारी, अर्द्ध सरकारी, मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। जिक्रयोग है कि जैसे कि राज्य में दिन प्रतिदिन ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तो ऐसे में धुंध व स्मॉग के बीच बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावक भी कतराते हैं।