लुधियाना : बड़ी खबर मिली है कि पंजाब में फिर एक और बेदअबी की घटना सामने आई है। जानकारी मिली है कि लुधियाना में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने हिंदू धार्मिक ग्रंथों के खंडित अंग बिखरे हुए मिले। वहीँ खंडित अंगों को शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन, अमित अरोड़ा और गोरा थापर ने पुलिस को सौंपे और मामले की जांच करने की मांग की है।
मिली जानकारी अनुसार पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे हिंदू धार्मिक ग्रंथ श्रीगरुड़ पुराण, श्रीमद्भागवत गीता समेत अन्य ग्रंथ पड़े होने की जानकारी जैसे ही शिव सैनिकों को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत यहां पहुंचकर उन्होंने सड़क पर फेंके ग्रंथों के अंगों को उठाया और इसकी सूचना पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी । वहीँ इसके बाद एडीसीपी अश्वनी गोतियाल और एसीपी नरेश बहल मौके पर पहुंचे और अंगों को अपने कब्जे में लिया। वहीँ पुलिस आस-पास के CCTV कैमरे चेक कर रही हैं , ताकि पता लगाया जा सके कि यह ग्रंथ किसने यहां फेंके हैं।