Latest news
जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing दीवार फांद आश्रम में घुसे लुटेरे, बाबा और सेवादारों को बंधक बना लाखों की नकदी व सामान लेकर फरार
The robbers entered in Ashram, took Baba and the servants hostage and fled with lakhs of cash and goods

दीवार फांद आश्रम में घुसे लुटेरे, बाबा और सेवादारों को बंधक बना लाखों की नकदी व सामान लेकर फरार

लुधियाना (ब्यूरो) : जिले में लूटपाट के मामले आए दिन सामने आ रहे है। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि सरेआम वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे है। इसी कड़ी में नया मामला लुधियाना के गांव रणियां में सामने आया है। गांव रणियां स्थित आश्रम में घुसे लुटेरों ने आश्रम के बाबा और सेवादारों को बंधक बनाकर लाखों की नकदी और सामान लूट लिया।

इस मामले में थाना डेहलों पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस नेे उक्त केस गांव रणियां निवासी रविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में रविंदर सिंह ने बताया कि गांव रणियां में स्वामी रामेश्वरा नंद जी का कुटिया के नाम से आश्रम है।

6-7 दिसंबर की रात डेढ़ बजे 8-9 लोग दीवार फांद कर आश्रम में आए और स्वामी जी तथा अन्य सेवादारों से मारपीट की और उनको कमरों में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने आश्रम में गोलक से 1.65 लाख रुपए की नकदी, तीन मोबाइल फोन, चांदी के दो कड़े, तीन घड़ियां, एक टार्च और दो कारों की चाबियां चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि सभी लुटेरों ने मौंकी कैप से अपने चेहरों को ढांप रखा था। आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी फुटेज मिल गई है, जिसे कब्जे में लेकर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

 


Leave a Reply