Latest news
CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 31 जनवरी 2022 तक रहेंगी निलंबित, पढ़े जानकारी
Bird collided with the plane taking off at the airport, emergency landing was done

भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 31 जनवरी 2022 तक रहेंगी निलंबित, पढ़े जानकारी

नई दिल्ली : जानकारी मिली है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुरुवार को कहा कि भारत अपनी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को अगले साल 31 जनवरी तक निलंबित रखेगा। बता दे कि डीजीसीए ने कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच एक दिसंबर को निर्णय किया था कि वह अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को 15 दिसंबर से बहाल नहीं करेगा।

बता दे कि डीजीसीए ने गुरुवार को एक परिपत्र जारी कर कहा है कि सक्षम प्राधिकारी ने भारत से आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं के निलंबन को 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीँ डीजीसीए से स्वीकृति प्राप्त सभी मालवाहक उड़ानों पर यह निलंबन लागू नहीं होगा। इसके अलावा डीजीसीए ने आगे कहा कि चुनिंदा रूट पर अलग-अलग मामलों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है। वहीँ इसने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 जनवरी तक जारी रहेंगी।

 


Leave a Reply