बरनाला : पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने टंकियों पर चढ़ने वाले प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी दी है। बता दे कि अनाज मंडी महल कलां पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने इलाके के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान वहां बेरोज़गार प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वहीँ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पकड़ लिया। वहीँ चरणजीत चन्नी ने मंच से ही कहा जो टंकी पर चढ़ के प्रदर्शन करते है और चल रहे प्रोग्राम में रूकावट पैदा करते है उनके खिलाफ पर्चे दर्ज हो सकते है। उन्होंने कहा प्रदर्शनकारी यां तो उनसे आकर बात करें या फिर ऐसा प्रदर्शन न करे।