Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing BIG NEWS : जालंधर में बस स्टैंड के पास बर्थडे पार्टी के दौरान हुई मारपीट में गोली मारकर युवक की हत्या, दो घायल
BIGN EWS: Youth shot dead, two injured in a fight during a birthday party near bus stand in Jalandhar

BIG NEWS : जालंधर में बस स्टैंड के पास बर्थडे पार्टी के दौरान हुई मारपीट में गोली मारकर युवक की हत्या, दो घायल

जालंधर : महानगर में फिर गोली चलने की खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार वीरवार देर रात करीब 9:30 बजे बस स्टैंड के बाहर टूर एंड ट्रैवल्स के दफ्तर के पास बर्थडे पार्टी के दौरान हुए गोलीकांड में एक 19 साल के युवक की मौत हो गई। वहीँ इस घटना में दो युवक घायल हो गए। बता दे कि युवक के साथ मौजूद मामूली रूप से घायल हुए साथियों ने उसे अफरा तफरी में सिविल अस्पताल पहुंचाया, वहीँ करीब एक घंटे के बाद उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एडीसीपी सोहेल कासिम मीर, एसीपी गुरप्रीत सिंह गिल, थाना छह और नई बारादरी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अनिकेत उर्फ़ लकी निवासी अर्जुन नगर ,लाडोवाली रोड के तौर पर हुई है। मिली जानकारी अनुसार बस स्टैंड के पास टूर एंड ट्रेवल के दफ्तर के बाहर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी , इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में लड़ाई हो गयी , इस दौरान गोली चल गई। मिली जानकारी अनुसार अनिकेत की छाती में गोली लगी उसे सिविल अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। वहीँ पुलिस का कहना कि मामले की जांच में परिवारिक मेंबरों के बयानों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 


Leave a Reply