Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के बस्ती शेख में युवक ने पत्नी और सास से परेशान होकर फंदा लगाकर दी जान
In Jalandhar's Basti Sheikh, the young man committed suicide after getting upset with his wife and mother-in-law.

जालंधर के बस्ती शेख में युवक ने पत्नी और सास से परेशान होकर फंदा लगाकर दी जान

जालंधर : जालंधर से बुरी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि बस्ती शेख में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास से परेशान होकर मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। बता दे कि मृतक की पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी व सास को ठहराया। वहीँ मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गुरदीप अपनी पत्नी को बेहद प्यार करता था लेकिन पत्नी उसे परेशान करती थी।

परिजनों का आरोप है कि गुरदीप की पत्नी व सास उसे परेशान करते थे। उन्होंने बताया बीते दिन भी उसकी पत्नी अपने मायके चली गई जिससे परेशान होकर मंगलवार देर शाम को गुरदीप ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वहीँ इसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयानों पर जांच शुरू कर दी है। वहीँ गुरदीप की बहन ने बताया कि उसके भाई ने अपनी पत्नी को बहुत समझाने का प्रयास किया था लेकिन उसे इतना परेशान किया जाता था कि उसने अपनी जान दे दी।

 


Leave a Reply