Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing CM चन्नी ने केबल माफिया पर शिकंजा कसने का किया एलान , बोले – केबल के देने होंगे प्रतिमाह सिर्फ 100 रुपये
CM Channi announced to tighten the noose on cable mafia, said - only 100 rupees per month will have to be paid for cable

CM चन्नी ने केबल माफिया पर शिकंजा कसने का किया एलान , बोले – केबल के देने होंगे प्रतिमाह सिर्फ 100 रुपये

लुधियाना : बता दे कि पंजाब में कांग्रेस ने सोमवार को लुधियाना से साढ़े 3 महीने बाद होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया। इसके मद्देनज़र मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यहां पहली चुनावी रैली की। वहीँ इस दौरान मंच पर उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी के अलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल और भारत भूषण आशु भी मौजूद रहे।

वहीँ रैली में CM चरणजीत चन्नी ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी के रेट कम करने के बाद सरकार लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है। ट्रांसपोर्ट माफिया पर नकेल कसने के बाद अब केबल माफिया पर शिकंजा कसेंगे। उन्होंने कहा पंजाब में केबल का 100 रुपए रेट फिक्स करेंगे। CM चन्नी ने कहा कि पता चला है कि 400 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक केबल का किराया लिया जा रहा है। उन्होंने कहा केबल माफिया ने लूट मचा रखी है इसीलिए यह फैसला लिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा ये हरगिज नहीं चलेगा कि पंजाब के व्यापार पर एक ही परिवार का कब्जा हो।

वहीँ CM चरणजीत सिंह चन्नी ने पिछले दिनों से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों और नगर निगम के कच्चे मुलाजिमों को 10 दिन में पक्का करने का बड़ा एलान किया। CM चन्नी ने कहा कि सभी मुलाजिमों को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। इसके अलावा उन्होंने एलान किया कि ठेकेदारी सिस्टम को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा और 10 साल नौकरी करने की शर्त को भी समाप्त किया जा रहा है।

 


Leave a Reply