Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के CM चरणजीत चन्नी की कोठी का घेराव करने जा रहे शिरोमणि अकाली दल के वर्करों पर लाठीचार्ज
Lathi charge on Shiromani Akali Dal workers going to gherao Punjab CM Charanjit Channi's kothi

पंजाब के CM चरणजीत चन्नी की कोठी का घेराव करने जा रहे शिरोमणि अकाली दल के वर्करों पर लाठीचार्ज

चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब में महंगाई और 1984 दंगों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल बादल (SAD) के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में धरना प्रदर्शन किया। वहीँ पुलिस ने शिअद वर्करों को रास्ते में ही रोक लिया। जानकारी मिली है कि वहां अकाली वर्करों पर हल्के बल का इस्तेमाल किया गया और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। वहीँ SAD का आरोप है कि अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने जा रहे राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, हक मांग रहे अध्यापकों और अन्य लोगों पर लाठीचार्ज किए जा रहे हैं और यह लोकतंत्र की हत्या है, लोगों को अपनी आवाज उठाने का भी हक भी नहीं मिल रहा है।

इसके अलावा जानकारी मिली है कि शिअद ने ऐलान किया कि 8 नवंबर को होने वाले विशेष सेशन के दौरान वह गांधी परिवार के खिलाफ रेजोल्युशन लाने की मांग करेंगे और इसके लिए वह दूसरी पार्टियों से सहयोग की भी अपील करेंगे। वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, जिसे शिअद कार्यकर्ताओं ने हटा दिया। वहीँ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की अगुवाई में शिअद वर्कर पैदल ही सीएम हाउस की ओर मार्च करने लगे। वहीँ पुलिस ने सीएम हाउस की ओर जा रहे अकाली वर्करों को हलका बल प्रयोग कर कुछ ही दूरी पर रोक लिया। फिर शिअद वर्कर वहीं पर धरने पर बैठ गए। वहां SAD अध्यक्ष सुखबीर बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया और दलजीत सिंह चीमा ने पार्टी वर्करों को संबोधित किया।

 


Leave a Reply